Site icon Khabribox

हल्द्वानी: प्रवर वर्मा और धीरज गोस्वामी की जोड़ी ने किया कमाल, डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप में दर्ज की जीत

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के डीएसए फिटनेस क्लब में प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

राज्य चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप-2024 आयोजित हुई। जिसमें बालक युगल वर्ग में नैनीताल के प्रवर वर्मा और धीरज गोस्वामी की जोड़ी ने जीत दर्ज की है। प्रवर और धीरज की जोड़ी ने हल्द्वानी के वेद रावत व अबीर अरोड़ा की जोड़ी को फाइनल मुकाबले में 21-18, 19-21, 21-14 से हराकर बालक युगल वर्ग के अंडर 11 का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही दोनों ने राज्य चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया है।

Exit mobile version