हल्द्वानी:नगर के वार्ड नंबर 3 में सोमवार की रात एक भीषण हादसा हो गया। जब एक मकान की छत पर खड़े होकर शादी समारोह देख रहे लोग छज्जे सहित नीचे जा गिरे।
हायर सेंटर रेफर
मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक ही परिवार की महिलाओं और बच्चों समेत कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 3 में एक विवाह समारोह चल रहा था। इस समारोह की रौनक देखने के लिए यासीन के परिजन अपने घर की छत पर चढ़े हुए थे। रात करीब 8:30 बजे अचानक छत का छज्जा भरभरा कर ढह गया, जिससे उस पर खड़े सभी लोग सीधे जमीन पर आ गिरे। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में रेशमा (35 वर्ष), पत्नी मुराद (निवासी हल्द्वानी), आसमा (30 वर्ष), पत्नी अहमद हसन, लैबानूर (5 वर्ष), पुत्री अहमद हसन, सबीना (30 वर्ष), पत्नी मोहम्मद यासीन, सबीना (21 वर्ष), पुत्री निजामुद्दीन (निवासी वार्ड नंबर 3) व एक अन्य परिजन शामिल हैं। जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया है।