Site icon Khabribox

हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में पीजी में बढ़ेंगी इतनी फीसदी सीटें

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से जुड़ी खबर है। इस काॅलेज में जल्द पीजी में 50 फीसदी सीटें बढ़ाई जाएंगी।

दोबारा शुरू होंगे दाखिले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्रों की मांग पर पीजी में प्रत्येक संकाय में 50 फीसदी सीटें बढ़ जाएंगी। एमबीपीजी में स्नातकोत्तर में 14 संकाय में वर्तमान में 844 सीटें हैं जो बढ़कर 1250 हो जाएंगी। वही सीटें बढ़ने के बाद दाखिला होगा। जिसके लिए दो से तीन दिन के लिए समर्थ पोर्टल भी खुलेगा। जिसमें दाखिला ले सकते हैं।

Exit mobile version