Site icon Khabribox

हल्द्वानी: बैडमिंटन प्रतियोगिता में 8 से 83 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 9 साल की छोटी खिलाड़ी ने जीता ‘प्रतिभावान खिलाड़ी’ का विशेष पुरस्कार

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जोहार शौका केंद्रीय समिति की द्वितीय अखिल भारतीय जोहार शौका बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई।

प्रतियोगिता का आयोजन

यह प्रतियोगिता रविवार को देव शटलर्स बैडमिंटन कोर्ट में हुई। इसमें 8 से 83 वर्ष तक के 165 पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जानकारी के अनुसार इसमें 14 अलग-अलग उम्र और जोड़ी वाली श्रेणियों में मुकाबले खेले गए। मिक्स्ड डबल्स में परिवार के सदस्यों ने साथ खेला। ससुर-बहू, मामा-भांजी, देवर-भाभी, पति-पत्नी, भाई-बहन, पिता-पुत्री जैसी जोड़ियो ने प्रतिभाग किया। वहीं 9 साल की छोटी खिलाड़ी निरोशा रावत को ‘प्रतिभावान खिलाड़ी’ का विशेष पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बहादुर सिंह मनकोटी, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध मैराथन धावक और सेवानिवृत्त उप निदेशक खेल रितेश बिष्ट रहे।

विजेता खिलाड़ी

♂️♂️अंडर-13 बालक/बालिका एकल: निलांश टोलिया, निरोशा रावत
♂️♂️अंडर-17 बालक/बालिका एकल: हर्ष, खुशी धर्मशक्तू
♂️♂️ओपन एकल (पुरुष/महिला): डॉ.कविराज मर्तोलिया,भावना रावत
♂️♂️ओपन युगल (पुरुष): डॉ. गौरव मर्तोलिया, डॉ. हिमांशु धर्मशक्तू
♂️♂️ओपन युगल (महिला): भावना रावत, गीता निखुर्पा
मिक्स्ड डबल्स: भावेश जंगपांगी,मेघा टोलिया
♂️♂️पुरुष 35 से अधिक युगल: डॉ. हिमांशु धर्मशक्तू, डॉ. अमित मर्तोलिया
♂️♂️पुरुष 45 से अधिक युगल: प्रकाश बृजवाल, धीरू धर्मशक्तू
♂️♂️पुरुष 55 से अधिक युगल: नरेन्द्र जंगपांगी, त्रिलोक पंचपाल
♂️♂️पुरुष 65 से अधिक युगल: डॉ.ललित टोलिया और भवान रावत
♂️♂️पुरुष 70 से अधिक युगल: गोकर्ण धर्मशक्तू,डॉ. प्रहलाद मर्तोलिया रहें।

Exit mobile version