Site icon Khabribox

हल्द्वानी: नैनीताल रोड पर यह खेल खेलते नजर आएंगे खिलाड़ी

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी शहर की मुख्य सड़क नैनीताल रोड पर खिलाड़ी खेल खेलेंगे।

16 जनवरी को नेशनल गेम्स के राष्ट्रीय ध्वज पंहुचेंगे हल्द्वानी

इसमें कबड्डी, खो-खो, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, हॉकी आदि खेल खेलते हुए खिलाड़ी नजर आएंगे। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि 38वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन के लिए नेशनल गेम्स के राष्ट्रीय ध्वज के 16 जनवरी को हल्द्वानी पहुंचने पर यह आयोजन किया जाएगा। साथ ही रैली निकाली जाएगी। बताया कि इस दिन खिलाड़ी रैली के दौरान सड़क पर हॉकी, कबड्डी, खो-खो, ताइक्वांडो, जूडो, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, फुटबाल, साइकिलिंग, जुजित्सू, हैंडबाल, वॉलीबाल, बास्केटबाल सहित अन्य खेल खेलकर लोगों को खेल और 38वें राष्ट्रीय खेल के प्रति आकर्षित करेंगे।

Exit mobile version