Site icon Khabribox

हल्द्वानी: पुलिस का एक्शन, 408 ग्राम चरस के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.12.2024 को चैकिंग के दौरान मण्डी बाईपास मार्ग हल्द्वानी से 02 आरोपियों अरूण कुमार S/O सोहन लाल R/O वार्ड नं. 12, राजेन्द्र नगर राजपुरा थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र- 30 वर्ष व गौरव कुमार S/O नीरज चन्द्र आर्या R/O वार्ड नं. 12 राजेन्द्रनगर राजपुरा थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल बताया उम्र- 31 वर्ष को 408 ग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा अवैध चरस परिवहन में प्रयुक्त वाहन संख्या UK04PA-1750 स्कूटी को कब्जे में लिया गया। उक्त संबंध में कोतवाली  हल्द्वानी में एफआईआर न0 443/24 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 भुवन राणा चौकी प्रभारी मंण्डी,
2-  कानि0 ललित मेहरा
3- कानि0 अमर सिंह

Exit mobile version