Site icon Khabribox

हल्द्वानी: पुलिस का एक्शन, 124 पव्वे देशी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में नशे के खिलाफ पुलिस का‌ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.10.2024 को थाना क्षेत्र मे कानून/शान्ति व्यवस्था/यातायात व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान प्राइवेट बस पार्किंग पश्चिमी खेड़ा गोलापार काठगोदाम से अभियुक्त भागवत बिष्ट पुत्र चंदन बिष्ट निवासी लोअर माल रोड जनपद अल्मोड़ा हाल निवासी ग्राम पश्चिमी खेड़ा गोलापार थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल  उम्र 27 को 124 पव्वे देसी शराब गुलाब मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया।  उक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या – 111/2024 धारा 60 EX ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उ०नि०मनोज कुमार
2- का० सुरेंद्र सिंह

Exit mobile version