Site icon Khabribox

हल्द्वानी: पुलिस का एक्शन, चेकिंग के दौरान वाहन से जब्त किए नकली नोट

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में पुलिस ने नकली नोटों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

चेकिंग अभियान के दौरान नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं के पर्यवेक्षण में  डी0 आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में दिनांक 09-10-2024 को चौकी हल्दूचौड के क्षेत्र कैनरा बैक हल्दूचौड में एक संदिग्ध वाहन सं0-UK04 AB-4892 से नकली नोट बरामद किए। नाम पता पूछा तो व्यक्ति ने अपना नाम शिवम वर्मा पुत्र महेश चन्द्र वर्मा नि0 वार्ड न0-1 अम्बेडकर नगर थाना लालकुआँ जिला नैनीताल बताया। तलाशी पर इसके कब्जे से रुपए 500 के 18 नोट बरामद हुए। जिनका बारीकी से निरीक्षण‌ करने पर संदिग्धता प्रतीत हो रही थी। 500 के 12 नोटो में क्रंमाक सं0-9RK682442 एवंम क्रमांक 9RK682443 के 05 नोट एक ही क्रमांक के एवं क्रमांक सं0-9RK682441 कुल 18 नोट रु0 500/- थे नोटो की कूटकरण होने की पुष्टि बैंक से कराने पर उक्त सारे बरामद 500-500 के नोट नकली पाये गये। जिसके पश्चात अभियुक्त से बरामद उक्त नकली नोटो के आधार पर कोतवाली लालकुँआ मे मु.अ.सं. 193 /24 धारा 179/180 BNS मे अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को रिमाण्ड हेतु मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उ.नि. गौरव जोशी
2- कानि. अनिल शर्मा
3- कानि.गुरमेज सिह

Exit mobile version