Site icon Khabribox

हल्द्वानी: पुलिस का एक्शन, सघन चैकिंग में 03  शराब तस्करों व 01 युवख को सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए किया गिरफ्तार

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में नये साल पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें 03  शराब तस्करों तथा 01 व्यक्ति को सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में नये साल पर अवैध शराब के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत दिनांक 01/01/25  को पुलिस टीम द्वारा वार्ड नंबर 01 अंबेडकर नगर लालकुआं से अभियुक्त संजीव पुत्र बिंद्रा प्रसाद हाल निवासी प्रेम का ढाबा अवंतिका पुल के पास लालकुआं को एक प्लास्टिक के कट्टे में 61 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम तथा अभियुक्त शेर सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी बजरी कंपनी थाना लालकुआं को 25 एकड़ झोपड़पट्टी के सामने जंगल से 96 पाउच कच्ची शराब के तथा अभियुक्त भोपाल साहब पुत्र लाल सिंह निवासी जयपुर बीसा मोटाहल्दु लालकुआं नैनीताल को तेल डीपो चौराहे के पास से 48 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के गिरफ्तार किया गया। उक्ति सभी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा  60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1-अपर उप निरीक्षक कैलाश चंद्र
2-अ0उ0नि0  प्रेम बल्लभ जोशी
3- कांस्टेबल तरुण मेहता
4- कांस्टेबल आनंदपुरी
5-कानि0 दिलीप कुमार
6-कांस्टेबल प्रहलाद सिंह
7-कांस्टेबल अनिल शर्मा
8-कांस्टेबल मनीष कुमार

लालकुआं पुलिस ने सट्टे की खाई बाड़ी करते 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

चैकिंग अभियान के तहत दिनांक 01/01/25  को  लालकुआं क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिंग के दौरान प्राप्त सूचना के क्रम में अभि0 1-नत्थू शाह पुत्र सूर्य शाह निवासी भगवती मंदिर के पीछे इंदिरा नगर प्रथम लालकुआं नैनीताल को अवंतिका पुल प्रेम ढाबे के पास से अवैध रूप से सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए  सट्टा पर्ची पेन तथा 2190 नगदी  के गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के  विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1- हेड कांस्टेबल पूरन सिंह रायपा
2-कानि0 प्रहलाद सिंह
3-कानि0 कमल बिष्ट
4-कानि0 जितेंद्र बिष्ट

Exit mobile version