Site icon Khabribox

हल्द्वानी: पुलिस ने 213 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, द्वारा जनपद स्तर पर लगातार चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत थानाध्यक्ष कालाढूंगी भगवान सिंह महर के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु दौराने चैकिंग निहाल वन विभाग चौकी के पास से मक्खन सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी ग्राम ककराला थाना गदरपुर जनपद उधम सिंह नगर वाहन संख्या UK 06 P 4676 बजाज प्लेटिना पर 154 पाउच अवैध अवैध कच्ची शराब परिवहन करते गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कालाढूंगी में FIR NO. 72/2024 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1- कानि0 किशन नाथ
2- कानि0 रविन्द्र सिंह

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग स्वराजखत्ता मार्ग जंगल क्षेत्र कालाढूंगी से प्रीतम सिंह पुत्र सुमिन्दर सिंह निवासी ग्राम महौली जंगल, केलाखेडा जनपद उधम सिंह नगर को 59 पाउच अवैध अवैध कच्ची के साथ गिरफ्तार कर उक्त के विरूद्ध थाना कालाढूंगी में FIR NO. 73/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1- कानि0 स्वरूप सिंह
2- कानि0 प्रीतम सिंह

Exit mobile version