Site icon Khabribox

हल्द्वानी: युवाओं के नसों में जहर घोलने वालें 03 नशा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बरामद किए 45 नशे के इंजेक्शन

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम व आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी रामनगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रामनगर अरूण सैनी एवं  नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कुल- 43 नशीले इन्जेशन बरामद कर 03 युवकों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

थाना बनभूलपुरा

पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान 01 युवक अशद उर्फ आशू उम्र- 20 वर्ष पुत्र स्व0 नासिर हुसैन निवासी शनि बाजार रोड वार्ड न0 29 वनभूलपुरा के कब्जे से 08 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ काबुल के गेट के पास बनभूलपुरा से गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरूद्व थाने में धारा-8/22 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष
2-उ0नि0 अनिल कुमार
3-का0 भूपेन्द्र जेष्ठा
4-का0 दिलशाद अहमद

2- शान्ति व्यवस्था/ रात्रि गश्त के दौरान 01 युवक विवेक कुमार पंत उम्र 31 वर्ष पुत्र दिनेश चन्द्र पंत निवासी तुलसी नगर पाँलीसीट, हल्द्वानी के कब्जे से कुल- 20 नशीले इन्जेक्शन के साथ भारद्वाज तिराहे के पास रेलवे बाजार रोड बनभूलपुरा से गिरफ्तार कर उक्त केे विरूद्ध धारा-8/22 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं। 

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष
2- उ0नि0 अनिल कुमार
3- का0  नरेन्द्र गिरी
4-का0  हेम चन्द्र डालाकोटी

कोतवाली रामनगर

पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान ऊॅटपड़ाव पुलिया रामनगर के पास 01 युवक सागर उम्र- 24 वर्ष पुत्र रामपाल निवासी- रेलवे पड़ाव रामनगर के कब्जे से 15 प्रतिबन्धित नशीले इन्जेक्शन बरामद कर गिरफ्तार किया है। थाने में 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- व0उ0नि0II मनोज नयाल
2- उ0नि0 भुवन चन्द्र जोशी
3- हे0का0 नसीम अहमद
4- का0 जसवीर सिंह
5- का0 संजय कुमार

Exit mobile version