Site icon Khabribox

हल्द्वानी: पुलिस ने दो युवकों को स्मैक की तस्करी करते हुए किया गिरफ्तार,10.90 ग्राम स्मैक की बरामद

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने दो युवकों को स्मैक की तस्करी करते हुए पकड़ा है। युवकों के पास से 10.90 ग्राम स्मैक मिली है।

10.90 ग्राम स्मैक बरामद-

इस संबंध में कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि बीते रविवार रात पुलिस टीम गौला बाईपास रोड उत्तखण्ड स्टोन क्रेशर के पास गश्त कर रही थी, इसी बीच दो युवक बाइक से तीनपानी की ओर आरहे थे। दोनों को टॉर्च जलाकर रोकना चाहा तो भागने लग गए। पुलिस ने दोनों को घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शादाब मालिक निवासी इंद्रा नगर छोटी लाइन और महमूद निवासी रहमत का बगीचा वार्ड 30 होना बताया। तलासी में उनके कब्जे से 10.90 ग्राम स्मैक बरामद हुआ।

मुकदमा दर्ज-

जिसके बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

Exit mobile version