Site icon Khabribox

हल्द्वानी: नशे पर पुलिस का वार, 20 लीटर कच्ची शराब के साथ 02 तस्कर हुए गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, द्वारा जनपद नैनीताल स्तर पर लगातार चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत भगवान सिंह महर थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था/ कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करते हुए दौराने चैकिंग बच्चीनगर गुरूद्वारे के पास से अभियुक्त अवतार सिंह उर्फ काला पुत्र कुन्दन सिंह निवासी बच्चीनगर पो0 बैलपोखरा बैलपडाव थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल उम्र 42 वर्ष को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कालाढूंगी में FIR NO. 65/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1- उपनिरीक्षक गुलाब सिंह कम्बोज
2- हेड कानि0 लेखराज सिंह

किया गिरफ्तार

पुलिस टीम द्वारा बच्चीनगर ट्यूबैल के पास से सुखविन्दर सिंह को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कालाढूंगी में FIR NO. 66/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत आवश्यक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त सुखविन्दर सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी बच्चीनगर पोस्ट बैलपोखरा बैलपडाव थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल उम्र 28 वर्ष

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1- हेड कानि0 देशराज सिंह
2- कानि0 अमरेन्द्र कुमार

Exit mobile version