Site icon Khabribox

हल्द्वानी: नशे पर पुलिस का वार, स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में नशे के खिलाफ पुलिस का लगातार अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

पुलिस के मुताबिक थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान दिनांक- 19.09.2024 को मुसम्मी जुबेद पुत्र पुत्तन खान निवासी गफूर बस्ती वार्ड न0 24 थाना बनभूलपुरा नैनीताल उम्र 24 वर्ष को अवैध स्मैक की तस्करी करते हुये गफूर बस्ती में नेपाली बस्ती के अन्दर राजू नेपाली रोड वनभूलपुरा से 10.49 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर थाने में एफआईआर नं0-179/24 धारा 8/21 NDPS ACT बनाम पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी
2- उ0 नि0 निधि शर्मा
3-  का0 भूपेन्द्र जेष्ठा
4- कानि0 दिलशाद अहमद
5- कानि0मो0 यासीन

Exit mobile version