हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा वृहद हीरा किचन कॉर्नर गैस गोदाम के पास से भास्कर मौर्य पुत्र स्वर्गीय हरि शंकर मौर्य* निवासी लालडाट रोड रतनपुरम कॉलोनी थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 21 वर्ष को 161 पव्वे देशी मसालेदार शराब गुलाब मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1- उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज
2- कांस्टेबल रविंद्र खाती
3- कांस्टेबल सुनील आगरी