Site icon Khabribox

हल्द्वानी: नशे पर पुलिस का वार, नशे के तस्कर को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी ‘के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा देखरेख शान्ति व्यवस्था/गस्त के दौरान 01 व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसमे दिनांक-16.03.2025 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त मो० आमिर पुत्र मौ० अशरफ निवासी गफूर बस्ती वार्ड न0 24 थाना बनभूलपुरा नैनीताल उम्र 22 वर्ष को रेलवे स्टेशन पार्किंग परिसर बनभूलपुरा से स्मैक 13.02 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना हाजा पर FIR NO-58/2025 धाग 8/21/29 NDPS ACT पंजीकृत किया गया हैं। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उ0 नि0 मनोज यादव
2- कानि0 महबुब अली
3- कानि0 सुनील कुमार कानि
4- कानि0 दिलशाद अहमद

Exit mobile version