Site icon Khabribox

हल्द्वानी: इंस्टाग्राम में तंमचे के साथ फोटो डालना पड़ा महंगा, हुआ गिरफ्तार

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक‌ जनपद नैनीताल द्वारा सोशल मीडिया में अवैध अस्लाह का प्रदर्शन करना एवं अवैध अस्लाह रखने वालों के विरुद्ध सभी थाना प्रभारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
    
पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के निर्देशन में हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा एक युवक दीपक अधिकारी पुत्र दिलीप सिंह अधिकारी निवासी प्रेमपुर लोश्यानी थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र -21 वर्ष द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध अस्लाह का प्रदर्शन कर पोस्ट किए जाने पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए इसके कब्जे से अवैध तमंचा बरामद कर गिरफ्तार किया गया है। उक्त के विरुद्ध थाना हल्द्वानी में आर्म्स अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

बरामदगी का सामान

● एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर
● एक जिन्दा कारतूस 315 बोर

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 दीपक सिंह बिष्ट
2- अ0 उ0नि0 राजेंद्र मेहरा
3- का0 अनिल टम्टा
4- का0 नवीन राणा

Exit mobile version