Site icon Khabribox

हल्द्वानी: कुत्ता टहला रहे रिटायर्ड बैंक कर्मी को अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में रामलीला मैदान ऊंचापुल के पास बुधवार रात एक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गयी।

परिवार में मचा कोहराम

मिली जानकारी के अनुसार रिटायर्ड बैंक कर्मी महेंद्र पाल सिंह रावत (65 वर्ष) बुधवार रात करीब 10:45 बजे खाना खाने के बाद कुत्ते को सड़क किनारे टहला रहे थे। तेज रफ्तार कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए। जिसके बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गये। जहां से उन्हें नैनीताल रोड स्थित दूसरे निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Exit mobile version