Site icon Khabribox

हल्द्वानी: अज्ञात वाहन ने सेवानिवृत्त कर्मचारी को मारी टक्कर, उपचार के दौरान तोड़ा दम

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में एक अज्ञात कार की टक्कर से बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत हो गई।

परिवार में मचा कोहराम

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के अनुसार, गन्ना सेंटर पंचायत घर निवासी जगदीश तिवारी (66) बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे रोजाना की तरह टहलने के लिए घर से बाहर गए थे। तभी रामपुर रोड पर तेज रफ्तार आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। वहीं घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश कर रही है।

Exit mobile version