Site icon Khabribox

हल्द्वानी: इन केंद्रों में आयोजित हुई समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा-2023 का आयोजन किया गया। जिसमें 26 अक्तूबर को दो और 27 अक्तूबर को परीक्षा आयोजित हुई।

परीक्षा का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परीक्षा हरिद्वार और हल्द्वानी के चार परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गयी। जिसमें इस परीक्षा में कुल 2192 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 26 अक्तूबर को प्रथम सत्र में 1872 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। द्वितीय सत्र में 1846 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 27 अक्तूबर को 1811 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस संबंध में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक अवधेश कुमार सिंह ने जानकारी दी।

Exit mobile version