Site icon Khabribox

हल्द्वानी: ऐन वक्त पर रोडवेज की एसी बस हुई रद्द, बिना वैकल्पिक व्यवस्था के परिवहन निगम ने खड़े किए हाथ, परेशान हुए यात्री- अमित पंत

हल्द्वानी: काठगोदाम से चलने वाली दोपहर 1:30 बजे की एसी बस के अंतिम समय पर अचानक रद्द होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

रोडवेज की एसी बस हुई रद्द

उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा कोई वैकल्पिक बस उपलब्ध न कराए जाने के कारण दिल्ली जाने वाले यात्री घंटों बस स्टेशन पर परेशान रहे। जिस पर परेशान यात्री अमित पंत ने बताया कि उनकी पत्नी को अल्मोड़ा से दिल्ली की यात्रा करनी थी। समय और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए उन्होंने दो दिन पूर्व ही दोपहर 1:30 बजे की एसी बस में ऑनलाइन सीट बुक कराई थी। दोपहर 1:00 बजे उनके मोबाइल पर कंडक्टर का नंबर भी भेजा गया, लेकिन निर्धारित समय के काफी बाद तक बस हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन नहीं पहुंची। स्टेशन पर लगातार पूछताछ करने के बाद दोपहर करीब 2:30 बजे यात्रियों को बताया गया कि बस (संख्या UK04PA 5509) को रद्द कर दिया गया है। अचानक बस रद्द होने की सूचना से यात्रियों में गहरा आक्रोश फैल गया।

यात्री हुए परेशान

यात्रियों का कहना है कि यदि बस में कोई तकनीकी या अन्य खराबी आई थी, तो विभाग की जिम्मेदारी बनती थी कि वह तत्काल दूसरी बस का प्रबंध करता। हालांकि, अधिकारियों ने किसी भी प्रकार की वैकल्पिक सुविधा देने से साफ इनकार करते हुए हाथ खड़े कर दिए, जिससे कई लोगों की आगे की यात्रा बाधित हो गई।

Exit mobile version