Site icon Khabribox

हल्द्वानी दुखद: उत्तराखंड क्रांति दल के अग्रणी नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का निधन, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने जताया शोक

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने उत्तराखंड क्रांति दल के अग्रणी नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दो मिनट का मौन रख कर भट्ट को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।

दी श्रद्धांजलि

आज प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी में दिवाकर भट्ट को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रमुख राज्य आंदोलनकारी देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दिवाकर भट्ट ने राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। राज्य के निर्माण में उनकी अहम भूमिका रही थी। उनके निधन से राज्य ने आज राज्य हितों के लिए लड़ने वाला नेता हमेशा के लिए खो दिया है।

रहें शामिल

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, हरजीत चड्ढा, आफताब हुसैन,राज्य आंदोलनकारी बृजमोहन सिजवाली,डॉक्टर केदार पलड़िया,उमेश बेलवाल,मनोज खुलवे,हर्ष जलाल,पंकज सुयाल,रमेश जोशी,योगेश कांडपाल, आदि शामिल रहे।

Exit mobile version