Site icon Khabribox

हल्द्वानी: स्कूटी चोरी की घटना का खुलासा, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस में दी तहरीर

वहीं दिनांक 20.06.25 को वादी आसिफ पुत्र असफाक हुसैन, निवासी इन्द्रानगर, पप्पू का बगीचा, थाना बनभूलपुरा द्वारा थाना बनभूलपुरा में सूचना दी। जिसमें बताया कि उसकी स्कूटी होंडा एक्टिवा संख्या UK06Q 3799 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा इन्द्रानगर क्षेत्र से चोरी कर लिया गया है। प्राप्त प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना बनभूलपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 168/25 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी बनभूलपुरा द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन किया गया, जिसके आधार पर अभियुक्त जफर पठान पुत्र शंख असगर, निवासी चैनल गेट, छोटी रोड, इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा (उम्र – 19 वर्ष) की पहचान की गई। दिनांक 22.06.2025 को पुलिस टीम ने अथक प्रयासों से अभियुक्त जफर पठान को गौला बाईपास रोड, इन्द्रानगर फाटक से आगे यात्री विश्राम गृह के पास से चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम रहीं शामिल

1. अपर उ0नि0 पुष्कर आर्या
2. का0 भूपेन्द्र जेष्ठा
3. का0 मोहम्मद यासीन
4. का0 लक्ष्मण राम

Exit mobile version