Site icon Khabribox

हल्द्वानी: सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप, ग्रुप मैचों की मेजबानी करेगा हल्द्वानी

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित होनी है। जिसकी ग्रुप मैचों की मेजबानी हल्द्वानी करेगा। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में 30वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल स्पर्धा के ग्रुप मैच खेले जाएंगे।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की ओर से आधिकारिक फैसला लिया गया है। साथ ही इसकी सूचना एआईएफएफ की वेबसाइट पर दी गई है। राज्य की टीम हरियाणा और दिल्ली के साथ ग्रुप-बी में है। टीम 12 को दिल्ली और 16 सितंबर को हरियाणा के खिलाफ खेलेगी।

Exit mobile version