Site icon Khabribox

हल्द्वानी: महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाएगा ‘शक्ति AI’ ऐप एक ही वेबसाइट पर मिलेंगी सारी जानकारी

हल्द्वानी: केंद्र और राज्य सरकार की महिला केंद्रित सभी योजनाओं की जानकारी अब महिलाओं को एक ही क्लिक में आसानी से मिल सकेगी।

मिलेगी यह‌‌ सुविधा

इस संबंध में महिलाओं के डिजिटल और सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। जिसमें ‘महिला सशक्तीकरण’ वेबसाइट, एक विशेष पत्रिका और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ‘शक्ति AI’ ऐप लॉन्च किया गया है। अब www.mahilasashaktikaran.com वेबसाइट और ‘शक्ति AI’ ऐप के माध्यम से महिलाओं को उनकी जरूरत और परिस्थितियों के अनुसार सरकारी योजनाओं, उनकी पात्रता (Eligibility) और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी बेहद सरल भाषा में एक ही जगह मिल जाएगी। बीते दिनों रविवार को मुख्य अतिथि और सांसद अजय भट्ट द्वारा इसका विधिवत लोकार्पण किया गया।

Exit mobile version