Site icon Khabribox

हल्द्वानी: महिला नर्स की आत्महत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा, रिश्तेदार युवक गिरफ्तार, जानें वजह

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में बीते दिनांक 27.04.2025 को थाना हल्द्वानी क्षेत्र के अंतर्गत एक अस्पताल में कार्यरत महिला नर्स द्वारा अपने निवास स्थान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के संबंध में थाना हल्द्वानी में तहरीर दी गई थी। जिसके आधार पर एफआईआर संख्या 139/2025, धारा 108 BNS बनाम अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस की कार्यवाही

इस मामले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसके बाद जांच पड़ताल की गई। सीसीटीवी, मोबाइल आदि जानकारी ली गई। जिस पर पाया गया कि एक व्यक्ति जो थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद का है और मृतका का दूर का रिश्तेदार था। वह पिछले 10-12 वर्षों से मृतका के संपर्क में था। साथ ही उसने कई बार मृतका के साथ मारपीट और ऑनलाइन पैसे भी लिए। वहीं मृतका की 3 वर्ष पूर्व शादी हो चुकी थी। जिसके बाद अभियुक्त मृतका पर विवाह के लिए दबाव बना रहा था, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर मृतका ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में अभियुक्त मोहम्मद हारून 27 वर्ष पुत्र मोहम्मद इशहाक, निवासी- ग्राम मुनीमपुर थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद को दिनांक 11.05.2025 को गिरफ्तार कर मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश पारित किए गए।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1. रोहताश सिंह सागर – वरिष्ठ उपनिरीक्षक, कोतवाली हल्द्वानी
2.  महेंद्र प्रसाद – उपनिरीक्षक, कोतवाली हल्द्वानी
3. आरक्षी अरविन्द कुमार – SOG
4. हे०का० इशरार नबी – सीसीटीवी तकनीकी टीम
5. आरक्षी संतोष बिष्ट – सीसीटीवी तकनीकी टीम
6. आरक्षी कुंदन सिंह

Exit mobile version