Site icon Khabribox

हल्द्वानी: नए बिजली घर से लाइनें बिछाने का काम करने को शटडाउन, 16 मार्च तक बाधित रहेगी बिजली

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। मार्च का महीना शुरू हो गया है। जिसमें गर्मी की शुरुआत होने के साथ ही उमस भी परेशान करती है।

बिजली आपूर्ति ठप

इसी बीच जरूरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आइटीआइ परिसर डहरिया में बने नए बिजली घर से लाइनें बिछाने का काम करने को शटडाउन लिए जा रहे हैं। जिसके चलते रविवार को सुबह नौ शाम पांच बजे तक टीपी नगर और कमलुवागांजा बिजली घर से जुड़े इलाकों में सप्लाई ठप रही। करीब आठ घंटे तक आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं 16 मार्च तक ग्रामीण डिविजन से अलग-अलग क्षेत्रों में समस्या बनी रहेगी। जिस पर उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Exit mobile version