Site icon Khabribox

हल्द्वानी: चार साल पहले लापता हुए व्यक्ति का जंगल में मिला कंकाल

हल्द्वानी: रामपुर रोड स्थित टांडा जंगल में लकड़ी लेने गए एक ग्रामीण को जंगल में कंकाल दिखाई दिया जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में ले लिया है।

पास में पड़े आधार कार्ड से हुई शिनाख्त

जानकारी के मुताबिक कंकाल के पास में पड़े आधार कार्ड से कंकाल की शिनाख्त हरीश चंद्र जोशी निवासी बागेश्वर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हरीश 4 साल पहले बिंदुखत्ता अपनी बहन के घर आया था और तभी से वह लापता था। उसकी गुमशुदगी लालकुंआ कोतवाली में दर्ज है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Exit mobile version