Site icon Khabribox

हल्द्वानी: गैस रिफिलिंग करते कुछ लोग रंगेहाथ पकड़े

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने आज बुधवार को शहर में छापा मारा।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने मारा छापा

जिसमें उन्होंने अवैध गैस रिफिलिंग के कारोबार का भंडाफोड़ किया। मिली जानकारी के अनुसार रामपुर रोड आईटीआई के पास एक गोदाम के अंदर अवैध तरीके से गैस रिफलिंग का काम हो रहा था। जिसकी शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को मिली थी। ऐसे में उन्होंने मौके पर पहुंचकर गैस रिफिलिंग करते कुछ लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया। मौके पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम भी आई।

Exit mobile version