Site icon Khabribox

हल्द्वानी: वृक्षों के कटान कार्य के दौरान मौके पर पंहुचे SP यातायात, दिए यह निर्देश

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है।हल्द्वानी में आज दिनांक 10/11.08.2024 को मुखानी चौराहे से सेन्ट्रल अस्पताल तिराहे तक वृक्षों के कटान कार्य के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान जो कि प्रातः 10:00 बजे से सायं 15:00 बजे तक प्रभावी किया गया है। जिसके सफल संचालन हेतु हरबंस सिंह एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल द्वारा मौके पर पहुंचकर वृक्षों के कटान के कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करने हेतु वन विभाग के टीम को प्रेरित किया गया जिससे कम से कम समय में डायवर्जन प्लान को लागू किया जाय।
   
दिए दिशा निर्देश

साथ ही आमजनमानस की सुविधा हेतु डायवर्जन प्लान को सकुशल संचालन कराने हेतु ड्यूटी पॉइंट्स पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Exit mobile version