Site icon Khabribox

हल्द्वानी: खास पहल: खोले जाएंगे 10 आरोग्य धाम, लोगों को निशुल्क मिलेगा यह लाभ, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली की तर्ज पर हल्द्वानी में आरोग्य धाम खोले गए। नगर निगम की पहल द्वारा 10 आरोग्य धाम खोले जाएंगे।

लोगों को मिलेगा लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिनों पहले नगर निगम सभागार में मेयर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण तरीके से बीते दिन एक बोर्ड बैठक आयोजित हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया। बताया कि इस बार नगर निगम के गरीबी रेखा से आसपास के क्षेत्रों में राजपुरा, बनभूलपुरा, दमुवाढूंगा, भगवानपुर समेत 10 स्थानों में आरोग्य धाम खोले जाएंगे। जिससे स्थानीय लोगों को सामान्य बीमारी के इलाज के लिए इधर-उधर जानें की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें लोगों को निशुल्क सर्दी-खांसी, बुखार, वायरल बीमारी समेत सामान्य बीमारियों का इलाज मिल जाएगा। आरोग्य धाम में एक फिजिशियन, नर्स व वार्ड बाय की तैनाती होगी।इससे लोगों को घर के पास ही इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें उन्होंने कहा था कि दिसंबर माह में इनकी स्थापना शुरू हो जाएगी।

Exit mobile version