Site icon Khabribox

हल्द्वानी: नगर निगम हल्द्वानी की खास पहल: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एकता बिष्ट बनीं स्वच्छता की ब्रांड एंबेसडर, देंगी यह संदेश

हल्द्वानी: हल्द्वानी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के अभियान को अब एक नया और बड़ा चेहरा मिल गया है। नगर निगम हल्द्वानी ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा क्षेत्र की बेटी और अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट को शहर का ‘स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर’ घोषित किया है।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचने पर एकता बिष्ट ने नगर निगम के अभियान से जुड़ते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक और प्रेरित किया।
इस संबंध में मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने‌ घोषणा पर खुशी जताते हुए कहा कि एकता बिष्ट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट जगत में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। वह आज के युवाओं और महिलाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा स्रोत हैं। कहा कि एकता बिष्ट के ब्रांड एंबेसडर बनने से शहर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक अभियानों को एक नई ऊर्जा और पहचान मिलेगी। आने वाले दिनों में हल्द्वानी को साफ-सुथरा और जागरूक बनाने के लिए कई विशेष कार्यक्रम और जागरूकता रैलियां आयोजित की जाएंगी। इन सभी जमीनी अभियानों में एकता बिष्ट खुद सक्रिय रूप से शामिल होकर जनता से सीधा संवाद करेंगी।

Exit mobile version