Site icon Khabribox

हल्द्वानी: एसएसपी मंजूनाथ टीसी के कड़े निर्देश, हल्द्वानी में उपद्रव कर माहौल बिगाड़ने वालों पर शिकंजा, चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस बल

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी क्षेत्र में रविवार को एक नवजात पशु का सिर मिलने की सूचना पर तनाव की स्थिति बनी रहीं।

सीसीटीवी की हुई जांच

घटना के तत्काल बाद एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी के कड़े निर्देश पर पुलिस द्वारा आसपास के CCTV कैमरों की गहन जांच की गई, जिसमें स्पष्ट हुआ कि एक कुत्ता जंगल की ओर से यह अंग लेकर आता दिखाई दिया। स्थानीय स्तर पर की गई जांच में भी यह संकेत मिला कि जंगल क्षेत्र में किसी पशु के ब्याने के बाद यह हिस्सा बाहर लाया गया। तथ्यों के सामने आने पर संबंधित संगठनों को स्थिति से अवगत कराया गया, जिसके बाद माहौल शांत हो गया। साथ ही, शक के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी गई है। इसपर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है। पुलिस ने जानवर की अवशेष को कब्जे में लेकर परीक्षण एवं अग्रिम कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भीड़ इकट्ठा कर शहर के कुछ हिस्सों में अनावश्यक उपद्रव एवं तोड़फोड़ की गई, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और कानून व्यवस्था के विपरीत है। ऐसे उपद्रवियों का चिन्हीकरण किया जा रहा है तथा सभी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

शहर की स्थिति पूरी तरह सामान्य रखने हेतु

🔹 04 क्षेत्राधिकारी (CO)
🔹 सभी थानाध्यक्ष
🔹 पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं PAC

जनता से अपील, अफवाह से रहें दूर

PHQ एवं रेंज से भारी पुलिस बल प्राप्त किया गया है एवं तैनात किया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही आवश्यकता अनुसार पैरामिलिट्री फोर्स की मांग भी की गई है। चप्पे- चप्पे पर अभिसूचना तंत्र के कर्मी तैनात है सभी उपद्रवी लोगों की वीडियोग्राफी कर कार्यवाही की जा रही है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम भी सक्रिय है। किसी भी तरह के भड़काऊ मैसेज, पोस्ट या कमेंट करने वालों पर भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version