Site icon Khabribox

हल्द्वानी: पनचक्की सड़क हादसे पर एसएसपी का कड़ा एक्शन, हल्द्वानी के सभी मुख्य चौराहों, कंस्ट्रक्शन साइट्स का लिया जायजा

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में पनचक्की रोड पर हुई घटना के दृष्टिगत जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है।

पुलिस टीम एक्शन मोड में

जिस परिप्रेक्ष्य में बीते कल बुधवार को एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजुनाथ टी०सी० द्वारा विशेष पुलिस टीम को लेकर घटनास्थल, हल्द्वानी के मुख्य चौराहों, मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी नैनीताल ने अधीनस्थों को सख्त निर्देश दिए।
📌📌 पंचक्की घटनास्थल, पंचक्की चौराहा, हनुमान मंदिर चौराहे, चौंफला चौराहा तथा कठघरिया चौराहे का निरीक्षण किया गया।
📌📌भविष्य में दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु घटनास्थल के पास बनाए गए रैंप को ठीक करने हेतु अधिकारियों को संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित   करने के निर्देश दिए गए।
📌📌 कोल टैक्स तिराहा, हाइडल, लामाचौड़ तिराहा, कठघरिया चौराहा, हनुमान मंदिर चौराहा से शहर हल्द्वानी के अंदर समस्त प्रकार के भारी वाहनों को  प्रतिबंधित करने पर चर्चा की गई।
📌📌कठघरिया चौराहे पर आमजन की सुविधा हेतु टेंपो हाईगेज लगाने हेतु वार्ता की गई।
📌📌 कठघरिया चौराहे पर बैरियर, हाईट गेज लगाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
📌📌 हनुमान मंदिर चौराहा में स्लाइडिंग बैरियर लगाने के संबंध में भी वार्ता की गई।
📌📌 हनुमान मंदिर चौराहे पर टाफिक आईलैंड अपग्रेड करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
📌📌जनता के सुगम आवागमन हेतु एक विशेष प्लान यातायात तैयार किया जाएगा।
📌📌 हल्द्वानी शहर के मार्गों में स्थित कंस्ट्रक्शन साइट्स पर चेतावनी साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टर, blinking light, सैंड बैग लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

रहें मौजूद

इस निरीक्षण के दौरान SP ट्रैफिक डॉ० जगदीश चंद्र, SP हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, अमित कुमार CO हल्द्वानी, विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी, विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, सीपीयू तथा यातायात हल्द्वानी पुलिस  समेत अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।

Exit mobile version