Site icon Khabribox

हल्द्वानी: राज्य आंदोलनकारियों ने हाईकोर्ट की एक बेंच को ऋषिकेश में शिफ्ट करने को लेकर दी कड़ी प्रतिक्रिया, कहीं यह बात

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हाईकोर्ट ऋषिकेश शिफ्ट करने और इसकी दो बेंच बनाए जाने पर राज्य आंदोलनकारीयों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

न्यायालय की दो बेंच बनाया जाना राज्य को दो भागों में बांटने का प्रयास भर बताया

प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि उच्च न्यायालय की दो बेंच बनाया जाना राज्य को दो भागों में बांटने का प्रयास भर होगा। राज्य आंदोलनकारी हमेशा स्थाई राजधानी व उच्च न्यायालय एक जगह गैरसैंण के पक्ष धर हैं।‌ अगर उच्च न्यायालय को दो जगह बनाए जाने की मांग जोर पकड़ेगी तो ऐसे में गढ़वाल व कुमाऊँ के लिए अलग अलग सचिवालय बनाए जाने मांग जोर पकड़ने लगेगी।
   
कहीं यह बात

राज्य आंदोलनकारी जगमोहन चिलवाल, तरुण पंत,मोहन पाठक, नीरज पंत,अनिता बर्गली,डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट,भुवन तिवारी, बृज मोहन सिजवाली,डॉक्टर केदार पलड़िया,दीपक रौतेला‌ ने कहा है राज्य को दो भागों में बांटने की साजिश हो रही है। अब बिल्कुल सही समय होगा। स्थाई राजधानी उच्च न्यायालय,सभी निदेशालय एक स्थान गैरसैंण में बनाएं जाएं।
   
कहा ऐसे में दो सचिवालय की भी उठने लगेगी मांग

आज उच्च न्यायालय की दो बेंच की मांग हो रही कल दो सचिवालय की मांग होगी। इसलिए गैरसैंण को केंद्र बिंदु बनाया जाय।

Exit mobile version