Site icon Khabribox

हल्द्वानी: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बाहरी लोगों की जांच के निर्णय का राज्य आंदोलनकारियों ने किया स्वागत

हुकम सिंह कुंवर


हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बाहरी लोगों की जांच के निर्णय का राज्य आंदोलनकारियों ने स्वागत किया है।

कहीं यह बात

इस संबंध में प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि उत्तराखंड गठन के बाद प्रदेश में जनसंख्या ढांचे में बदलाव आया है,जबकि पहाड़ के अधिकांश गांव खाली हो गए है। पलायन में भी बढ़ोतरी हुई है। फिर भी जनसंख्या में भारी बढ़ोतरी चिंता का विषय है। इसकी पड़ताल होनी चाहिए। राज्य बनने के बाद अवैध कब्जे भी बढ़े हैं। राज्य आंदोलनकारी समाज संगठन ने कहा कि यह पहाड़ी राज्य होने के साथ साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा से भी लगा है। देश की सुरक्षा के लिए भी इसकी पड़ताल आवश्यक है।

बाहरी लोगों का हो सत्यापन

राज्य आंदोलनकारी बृज मोहन सिजवाली,अनिता बर्गली,जगमोहन चिलवाल,भुवन तिवारी, केदार पलड़िया,दीपक रौतेला आदि ने कहा है राज्य में बाहरी लोगों का सत्यापन कराया जाना चाहिए।

Exit mobile version