Site icon Khabribox

हल्द्वानी: राज्य स्तरीय विद्यालयी अंडर 14 बैडमिंटन प्रतियोगिता, अल्मोड़ा की गायत्री व नैनीताल के तन्मय ने हासिल किया प्रथम स्थान

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। राज्य स्तरीय विद्यालयी अंडर 14 बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई। जो मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में आयोजित हुई।

प्रतियोगिता का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई है। मंगलवार को बालक वर्ग के फाइनल में नैनीताल के तन्मय ने ऊधमसिंह नगर के अनय श्रीवास्तव को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं तीसरे स्थान के मुकाबले में अल्मोड़ा के यश ने पिथौरागढ़ के पूरब को हराया। बालिका वर्ग के फाइनल में अल्मोड़ा की गायत्री ने अल्मोड़ा की मेघना को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान के मुकाबले में आशिका, पिथौरागढ़ ने कोमल, अल्मोड़ा को हराया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Exit mobile version