Site icon Khabribox

हल्द्वानी: अल्मोड़ा के मार्चूला में हुई बस दुर्घटना में मृतकों को राज्य आंदोलनकारी समाज संगठन ने दी श्रद्धांजलि, कहीं यह बात

हुकम सिंह कुंवर

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के मार्चूला (सल्ट ) बस दुर्घटना में मृतकों को राज्य आंदोलनकारी समाज संगठन ने विनम्र श्रद्धांजलि दी।

पहाड़ों में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिन्ता का विषय

जिस पर प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुंवर ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि पहाड़ों में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिन्ता का विषय है। कुंवर ने कहा बसों सहित अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट को दुरस्त किया जाना चाहिए। फिटनेस परमिट ड्राइविंग लाइसेंस आदि देने वाले अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। साथ ही राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुंवर ने राज्य की जर जर हो रही सड़क व परिवहन व्यवस्था पर कहा कि विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उनको दंडित किया जाना चाहिए।

Exit mobile version