Site icon Khabribox

हल्द्वानी: राज्य आंदोलनकारीयों ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रेरणास्रोत जननायक स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ौनी को जयंती पर किया याद

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में राज्य आंदोलनकारीयों ने आज उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रेरणास्रोत जननायक स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ौनी की जयंती पर उनको याद किया।

जयंती पर किया याद

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुंवर ने स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ौनी को याद किया और कहा कि बड़ौनी का राज्य आंदोलन में बड़ा योगदान रहा था। उनका योगदान हमेशा याद रहेगा। उन्होंने राज्य आंदोलन के दिनों को याद करते हुए कहा बड़ौनी 2 अक्टूबर 1994 को दिल्ली लाल किले रैली के दौरान मंच टूटने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

रहें शामिल

इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी डॉक्टर केदार पलड़िया, जगमोहन सिंह चिलवाल, बालम सिंह बिष्ट,भुवन जोशी,बृजमोहन सिज़वाली,दीपक रौतेला,नरेश चंद्र भट्ट,उमेश बेलवाल, मनोज खुलवे, सुनील सिंह,रमेश जोशी,गोपाल भट्ट,अनिल खंडेलवाल,मोहन पाठक,आदि शामिल रहे।

Exit mobile version