Site icon Khabribox

हल्द्वानी: छात्रसंघ चुनाव: चुनाव पारदर्शी व शांतिपूर्ण सम्पन्न करने हेतु सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, एसएसपी प्रहलाद मीणा स्वयं मौके पर तैनात

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में चल रहे छात्रसंघ चुनाव– 2025 को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु नैनीताल पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

दिए हैं निर्देश

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा स्वयं मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कानून व्यवस्था को किसी भी स्थिति में प्रभावित न होने दिया जाए तथा किसी भी अराजक तत्व पर तुरंत सख्त कार्यवाही की जाए। कॉलेज परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। संभावित संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पैनी नज़र है।यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान भी प्रभावी किया गया है।

है मौजूद

एसएसपी नैनीताल के साथ मौके पर डॉ0 जगदीश चंद्रा एसपी क्राइम नैनीताल, नितिन लोहनी सहित पुलिस अधिकारी और जवान लगातार मौके पर मौजूद रहकर चुनाव प्रक्रिया को शांति व पारदर्शिता से संपन्न कराने में जुटे हैं।

Exit mobile version