Site icon Khabribox

हल्द्वानी: शिक्षक की पत्नी ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में एक शिक्षक की पत्नी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला।

फंदे से लटका मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार चौफुला चौराहा दमुवाढूंगा निवासी संजीत लोहिया बागेश्वर के एक स्कूल में शिक्षक हैं। वह बेटे के साथ बागेश्वर में रहते हैं। उनकी 38 वर्षीय पत्नी चंद्रकला लोहिया दमुवाढूंगा में रहती थीं। वह एक मार्केटिंग कंपनी के लिए काम करती थीं। जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले ही संजीत एक माह की छुट्टी पर अपने बेटे के साथ घर आए हुए हैं। बताया कि गुरुवार शाम करीब सात बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद पति बाहर चले गए। जब लौटे तो पत्नी दुपट्टे के सहारे कमरे में लटकी मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Exit mobile version