Site icon Khabribox

हल्द्वानी: नैनीताल पुलिस व शासकीय अधिवक्ताओं की दमदार पैरवी, जमानत नामंजूर अब जेल में रहेगी ज्योति अधिकारी

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में ब्लॉगर ज्योति अधिकारी को आज भी कोर्ट से कोर्ट से राहत नहीं मिली।

जमानत याचिका खारिज

कोर्ट ने ज्योति अधिकारी की जमानत याचिका को खारिज किया। नैनीताल पुलिस की मजबूत पैरवी से ज्योति को जमानत नही मिली। ज्योति अधिकारी को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। ज्योति पर मुखानी थाने में एक और शिकायत दर्ज हुई है। गवाह और वादिनी को सोशल मीडिया में धमकाने के बाद पुलिस ने खुद वादी बनकर मुकदमा दर्ज किया। ज्योति अधिकारी के खिलाफ रुद्रपुर और अल्मोड़ा में भी शिकायत दर्ज हुई है। इस घटना से तीर्थ समाज व पुजारी समाज के साथ साथ सभी महिलाओं में भारी आक्रोश है।

अभद्र टिप्पणी पर आक्रोश

दरअसल विगत दिनों अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर हल्द्वानी स्थित बुद्ध पार्क में धरना/प्रदर्शन के दौरान हाथ में दराती लेकर उक्त महिला द्वारा उत्तराखंड की महिलाओं, देवी-देवताओं एवं लोक संस्कृति पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। जिस पर महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई।

Exit mobile version