Site icon Khabribox

हल्द्वानी: ‘एक समाज श्रेष्ठ समाज’ संस्था का दसवां स्थापना दिवस धूमधाम से हुआ संपन्न, श्री राम मंदिर में गूंजा संगीतमय सुंदरकांड पाठ

हल्द्वानी: ‘एक समाज श्रेष्ठ समाज’ संस्था का दसवां स्थापना दिवस धर्म, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर संस्था की ओर से हल्द्वानी के प्राचीन श्री राम मंदिर में भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात उपस्थित जनों को प्रसाद वितरित किया गया।

​दिया यह संदेश

​कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और कोषाध्यक्ष बलराम हालदार के नेतृत्व में हुई। इस दौरान संस्था की मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार और सदस्य मनीष साहू ने संयुक्त रूप से विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वैदिक सनातन धर्म को आत्मसात कर रामराज्य की संकल्पना के साथ शांति, प्रेम और बंधुत्व की भावना को बढ़ावा देना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि संस्था स्थापना के दिन से ही धर्महित, समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर समर्पित भाव से जुटी है। मानव जीवन की सार्थकता दूसरों के दुख-दर्द में साथ निभाने और लोकमंगल की कामना करने में ही निहित है, जिससे भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त होता है।स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर प्राचीन श्री राम मंदिर के पंडित विवेक शर्मा एवं उनकी मंडली द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का मनमोहक पाठ किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। सुंदरकांड के पाठ ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


​रहें उपस्थित


​कार्यक्रम को सफल बनाने और संस्था का उत्साहवर्धन करने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। इस मौके पर अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, सचिव नन्दकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मार्गदर्शक खेमराज साहू, पूर्णिमा रजवार, मनीषा आर्या, हेमन्त कुमार साहू, अलका टंडन, मनीष साहू, लक्ष्मी हालदार, कल्पना भंडारी, आशा रावत, रेनू कांडपाल, पूजा जोशी, रितिक साहू, रिंकी गुप्ता, मीना जोशी, सुनीता तिवारी, चम्पा हालदार, निखिल साहू, दीपा रावत, अंशिका साहू, गोविन्द मिस्त्री, शांति रावत, ममता खत्री, सीता साहू, हरीश चन्द्र आर्या, जानकी कश्यप, कमलेश आर्या, सूरज कुम्हार, धर्मेंद्र साहू, सूरज मिस्त्री, दीपक कुमार, रोहतास प्रजापति, युवराज गुप्ता, पुलकित कुमार, संदीप यादव, आर्यन प्रजापति, अशोक कुमार वाल्मीकि, अमन कुमार, रोहित देव और मुकेश कुमार सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version