Site icon Khabribox

हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय में धूमधाम से मना 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, दर्जा राज्यमंत्री हुकुम सिंह कुंवर ने किया ध्वजारोहण

हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के हल्द्वानी स्थित केंद्रीय कार्यालय में शनिवार को देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मनाया स्वतंत्रता दिवस

इस कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के दर्जा राज्य मंत्री व उत्तराखंड राज्य निर्माण सम्मान परिषद के अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों और व्यापारियों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हुकुम सिंह कुंवर ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की गरिमा को सर्वोपरि बताया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन अमर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने व्यापारिक समुदाय से एकजुट होकर देश की प्रगति और विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर व्यापारी नेता और कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री मोहन पाठक, जगमोहन चिलवाल, राजकुमार केसरवानी, अजय कृष्ण गोयल, आफताब हुसैन, उमेश बेलवाल, केदार पलडिया, गोपाल भट्ट, रमेश चन्द्र उपाध्याय, रजत पन्त, नरेश चन्द्र भट्ट, बी. एस. रौतेला, राकेश जोशी, हरजीत सिंह चढ्ढा, पंकज सुयाल, योगेश काण्डपाल, विनय चौहान, अविनाश गोयल, दीपक रौतेला, संदीप भैसोड़ा, दिनेश नेगी, नरेश काण्डपाल, किरन बोरा और कुमारी मुन्नी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहें।

वितरित की मिठाई

समारोह के समापन पर सभी उपस्थित लोगों में मिष्ठान वितरण किया गया और भारत माता के जयकारों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Exit mobile version