Site icon Khabribox

हल्द्वानी: नुमाईश में हुई घटना में पीडित पर हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है, दि0-20.07.2024 को वादी अजीत सिंह बगडवाल पुत्र टीकम सिंह बगडवाल नि0 रामड़ी छोटी निकट के0वी0एम0 स्कूल गांधी आश्रम मुखानी जिला नैनीताल द्वारा नुमाईस एम0बी0 इन्टर कालेज ग्राउण्ड में वाहन पार्किंग को लेकर हुये विवाद के दौरान नामजद/अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार से मारपीट व गाली गलौज के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी पर एफ0आई0आर0 नं0 270/24 धारा 190/191(2)/ 191(3) /109/351(2)/351(3) /352 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।
     
पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के कड़ी कार्यवाही में पुलिस द्वारा अब तक 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उक्त घटना में वादी व उसके साथियों पर हमला करने एवं चैन लूटने वाले 01 फरार अभियुक्त नवीन मेहरा पुत्र सुरेश सिंह मेहरा निवासी नीम का पेड़ पीलीकोठी रौली की पुलिया पुष्प बैंकट हॉल के पास स्थाई पता- ग्राम दुनाकोट शेरा चौकी खैरना थाना भवाली जनपद नैनीताल, उम्र 19 वर्ष को पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 09/08/2024 को भवाली से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 देवेन्द्र सिंह राणा चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव
2- हे0का0 संजीत राणा 
3-कानि0 अनिल गिरी
 

Exit mobile version