Site icon Khabribox

हल्द्वानी: नुमाईश में हुई घटना में पीड़ित का चेन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है।दि0-20.07.2024 को वादी अजीत सिंह बगडवाल पुत्र टीकम सिंह बगडवाल नि0 रामड़ी छोटी निकट के0वी0एम0 स्कूल गांधी आश्रम मुखानी जिला नैनीताल द्वारा नुमाईस एम0बी0 इन्टर कालेज ग्राउण्ड में वाहन पार्किंग को लेकर हुये विवाद के दौरान नामजद/अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार से मारपीट व गाली गलौज के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी पर एफ0आई0आर0 नं0 270/24 धारा 190/191(2)/ 191(3) /109/351(2)/351(3) /352 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के कड़ी कार्यवाही में
पुलिस द्वारा अब तक 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।  उक्त घटना में वादी व उसके साथियों पर हमला करने एवं चैन लूटने वाले 01 फरार अभियुक्त राजेश्वर अधिकारी उर्फ रोहित अधिकारी पुत्र मनोज सिंह अधिकारी निवासी आनन्दबाग तल्ला गोरखपुर थाना हल्द्वानी जनपद नैनीताल को पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 30/07/2024 को तरणताल हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया है एवं उसके कब्जे से घटना में पीडित की टूटी हुई चेन का हिस्सा बरामद किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मारपीट के मामले में जेल जा चुका है।

बरामद माल

  वादी के साथी लक्ष्मण सिंह के गले से लूटी हुई चेन का टुकडा

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1- व0उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद – कोतवाली हल्द्वानी
2- कानि0 घनश्याम रौतेला 
3- कानि0 बंशीधर जोशी
4- कानि0 ललित नाथ
5- कानि0 मुजम्मिल हुसैन

Exit mobile version