Site icon Khabribox

हल्द्वानी: पांच वें दिन भी नहीं लगा संजीवनी हास्पिटल के संचालक डॉक्टर महेश का सुराग

हल्द्वानी: साथियों के साथ ट्रेकिंग के लिए कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम गए संजीवनी हास्पिटल के संचालक डॉक्टर महेश कुमार का पांचवें दिन भी पता नहीं लग सका है। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम का चौथे दिन भी अभियान जारी रहा।

4 से 12 बजे तक ही चला सर्च अभियान

आईएमए के महानगर अध्यक्ष डॉ. जेएस भंडारी ने बताया कि डॉक्टर महेश की तलाश में सर्च अभियान रविवार को भी तड़के 4 बजे शुरू हो गया था, जो दोपहर 12 बजे तक चला। इस दौरान टीम ने नदी किनारे-किनारे उनकी तलाश की। बताया कि दोपहर बाद बर्फ पिघलने से नदी का जलस्तर बढ़ने लगता है। इसके चलते सर्च अभियान चलाने में दिक्कत होती है। इसी के चलते टीम ने तड़के 4 से 12 बजे तक ही सर्च अभियान चलाया।

Exit mobile version