Site icon Khabribox

हल्द्वानी: पुलिस कप्तान प्रहलाद मीणा का कुशल नेतृत्व अपराधियों को लगातार पहुंचा रहा सलाखों के पीछे, मशहूर यूट्यूबर सौरभ जोशी से रंगदारी मांगने वाले का 12 घंटे में किया पर्दाफाश

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के फेमस यूट्यूबर सौरभ जोशी से लारेंस बिश्नोई के गैंग का बताकर दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था।

पुलिस में दी थी तहरीर

इस मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में सौरभ जोशी ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने आप को लॉरेन्स विश्नोई गैंग का सदस्य बताकर वादी को धमकी भरा पत्र भेजकर दो करोड़ रूपये की फिरौती की मांग की गयी है और पैसे न देने पर वादी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा थाना हल्द्वानी पर एफआईआर न0 399/2024 धारा 308(4), 351(3),351(4) बीएनएस बनाम करन विश्नोई पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना उ0नि0 भुवन सिंह राणा द्वारा सम्पादित की जा रही है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा संबंधित अधिकारियों को तत्काल मामले का खुलासा करने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिये गये। जिस आदेश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा तत्काल पंजीकृत अभियोग में उपलब्ध साक्ष्यों एवं वादी की तहरीर के आधार पर आरोपी की सुरागरसी–पतारसी करने हेतु मुखबिर मामूर किये गये तथा वादी को दी गयी धमकी भरे पत्र का मुख्य स्त्रोत ज्ञात कर तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपी के ठिकाने का इनपुट प्राप्त किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी अरूण कुमार पुत्र पूरन सिहं, निवासी- थानपुर पो0ओ0- डावरी थाना फेजगंज तह0 बिसौली जिला बदायूं उ0प्र0, (उम्र 19 वर्ष) को गिरफ्तार करने हेतु एक कुशल योजना बनाकर मात्र 12 घण्टे के अन्दर ही आज दिनांक–18.11.2024 को ओलिविया कालोनी के पास गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्याया0 के समक्ष पेश किया जा रहा है। एसएसपी नैनीताल द्वारा घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम को 2500/- रूपये की धनराशि से पुरष्कृत करने की घोषणा की गयी है।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1-उ0नि0 भुवन सिंह राणा – चौकी प्रभारी मण्डी।
2- उ0नि0 जगदीप सिंह नेगी – चौकी प्रभारी टीपीनगर ।
3- उ0नि0 संजीत राठौर – प्रभारी एसओजी।
4- हे0कानि0 इसरार नवी –  सर्विलांस सैल।
5- हे0कानि0 ललित श्रीवास्तव  – एसओजी।
6- कानि0 चन्दन नेगी – एसओजी।
7- कानि0 अरविन्द  बिष्ट  – एसओजी।
8-कानि0 ललित मेहरा – कोतवाली हल्द्वानी।

Exit mobile version