Site icon Khabribox

हल्द्वानी: युवाओं में बढ़ रहा विदेश जाकर वाहन चलाने का शोक, आरटीओ से मिले यह आंकड़े

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। आज भारत विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन अभी भी युवाओं में विदेश जाने का शौक बढ़ता जा रहा है।

आरटीओ के आंकड़े

जिसमें हल्द्वानी के लोगों का विदेश जाने और वहां वाहन चलाने का शौक काफी बढ़ रहा है। आरटीओ से मिले आंकड़ों के अनुसार पिछले पांच साल में विदेशों में वाहन चलाने के लिए इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट की संख्या दोगुनी हो गई है। जिसमें आरटीओ हल्द्वानी से मिले आंकड़ों के अनुसार बीते साल 2022 में कुल 88 लोगों ने इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट बनाए हैं। इनमें 75 पुरुष और 13 महिलाएं हैं। साल 2022 में इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वालों की संख्या में काफी उछाल आया है। पिछले पांच साल में ये सबसे ज्यादा रहा है।

Exit mobile version