Site icon Khabribox

हल्द्वानी: महानगर टेंट व्यापार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन, लक्ष्मण बिष्ट अध्यक्ष और देवेश भट्ट बने महामंत्री

हल्द्वानी: महानगर टेंट व्यापार एसोसिएशन हल्द्वानी के वार्षिक चुनाव में इस बार नई कार्यकारिणी का गठन पूरी तरह निर्विरोध संपन्न हो गया। जिस‌ पर सर्वसम्मति से चुनी गई इस नई टीम से व्यापारियों में हर्ष का माहौल है।
​नई कार्यकारिणी के मुख्य पदाधिकारी

​संगठन के चुनाव में सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
• ​अध्यक्ष: लक्ष्मण सिंह बिष्ट (शिवम टेंट)
• ​महामंत्री: देवेश भट्ट (मंडप टेंट)
• ​कोषाध्यक्ष: चंदन साह
​दी बधाई

​निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद स्थानीय व्यापारियों, व्यापार मंडल के नेताओं और शुभचिंतकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें हार्दिक बधाई दी। कहा कि”हमें पूरा विश्वास है कि नई युवा और अनुभवी टीम संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। टेंट व्यवसायियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए यह टीम पूरी सक्रियता से कार्य करेगी।”

​एकजुटता पर दिया जोर

​इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में संगठन न केवल व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान खोजेगा, बल्कि आपसी एकजुटता को भी बढ़ावा देगा। नवनिर्वाचित टीम ने भी सभी का आभार जताते हुए व्यापारियों के हित में सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

Exit mobile version